Edited By Vatika,Updated: 15 Jun, 2022 10:14 AM

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा आज जालंधर बस
जालंधरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा आज जालंधर बस अड्डे पर सरकारी बसों को दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना किया जाएगा। केजरीवाल के जालंधर आने से पहले ही जिले का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। जानकारी के अनुसार जिले के एक धार्मिक स्थान नजदिक दीवारों पर खालिस्तान-जिंदाबाद के नारे लिख गए है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस की तरफ से सी.सी.टी.वी. फुटेज भी चैक की जा रही है। इसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि बुधवार को केजरीवाल तथा भगवंत मान दिल्ली से विशेष विमान से आदमपुर स्थित हवाई अड्डे पर उतरेंगे और वहां से सुबह सीधा जालंधर आएंगे। यहां पहुंचने दोनों नेताओं द्वारा पंजाब सरकार की वॉल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना किया जाएगा।