Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Aug, 2026 07:48 PM

सावन महीने की रिमझिम बारिश ने बठिंडा के मौसम को अचानक सुहाना बना दिया। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने बारिश की बूंदों के साथ राहत की सांस ली। दोपहर करीब एक बजे के बाद अचानक आसमान में बादल छा गए और रुक-रुककर बारिश का...
बठिंडा (विजय वर्मा) : सावन महीने की रिमझिम बारिश ने बठिंडा के मौसम को अचानक सुहाना बना दिया। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने बारिश की बूंदों के साथ राहत की सांस ली। दोपहर करीब एक बजे के बाद अचानक आसमान में बादल छा गए और रुक-रुककर बारिश का दौर शुरू हो गया। इससे पहले गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल था और पसीने से कपड़े तक भीग रहे थे।बठिंडा शहर के अलग-अलग इलाकों में बारिश की स्थिति भी अलग-अलग रही। कहीं अच्छी बारिश हुई तो कहीं सिर्फ फुहारें पड़ीं, जबकि कुछ इलाके पूरी तरह सूखे रहे। इस तरह सावन की बारिश ने ‘वट्ट छोड़ने’ वाली कहावत को भी सच कर दिया। कुछ कदमों की दूरी पर बारिश होती नजर आई तो कुछ ही आगे सड़क पूरी तरह सूखी दिखाई दी।
हालांकि बारिश बहुत ज्यादा नहीं हुई, लेकिन रिमझिम फुहारों ने मौसम में ठंडक घोल दी। लोगों ने भी इस सुहाने मौसम का खूब आनंद लिया। कई लोग बारिश में भीगते नजर आए, जबकि बच्चों ने भी बारिश का जमकर लुत्फ उठाया। शहर के अलावा आसपास के कई गांवों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की सूचना है।
दूसरी ओर, बारिश को फसलों के लिए भी लाभदायक माना जा रहा है। हल्की बारिश से किसानों के चेहरों पर भी रौनक देखने को मिली। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, इस मौसम में होने वाली बारिश फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, खासकर उन खेतों में जहां नमी की जरूरत थी। कुल मिलाकर सावन की इस रिमझिम बारिश ने बठिंडा वासियों को तपती गर्मी से कुछ समय के लिए राहत दिलाते हुए मौसम को खुशगवार बना दिया। गर्मी से बेहाल लोगों ने बारिश की बूंदों के साथ सुकून महसूस किया और सुहाने मौसम का खूब आनंद उठाया।
