काका रणदीप सिंह ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात, रखी यह मांग

Edited By Sunita sarangal,Updated: 19 Oct, 2021 01:35 PM

kaka randeep singh met the union minister put forward this demand

पंजाब में डी.अमोनियम फास्फेट (डी. ए. पी.) की कमी बारे में आज पंजाब के कृषि मंत्री काका रणदीप सिंह ....

 

चंडीगढ़: पंजाब में डी.अमोनियम फास्फेट (डी. ए. पी.) की कमी बारे में आज पंजाब के कृषि मंत्री काका रणदीप सिंह ने केंद्रीय रसायन एवं खाद मंत्री मनसुख मंडावियां के साथ मुलाकात की। मुलाकात दौरान काका रणदीप ने केंद्रीय मंत्री को पंजाब में डी.ए.पी. की आ रही कमी बारे में जानकारी दी। 

उन्होंने मांग की पंजाब को जल्द से जल्द आगामी बिजली के लिए डी.ए.पी. मुहैया करवाई जाए। केंद्रीय मंत्री की तरफ से उनको भरोसा दिया गया कि जल्द ही पंजाब में डी.ए.पी. की कमी को पूरा करने के लिए पंजाब की जरूरतों के मुताबिक डी.ए.पी.खाद भेजी जाएगी। मुलाकात के बाद काका रणदीप ने मीडिया के साथ बात करते हुए कहा कि अन्य राज्यों के मुकाबले में हमें कम डी.ए.पी.उपलब्ध करवाई जा रही है। 

साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री से तीन कृषि कानूनों का हल करने की गुजारिश भी की है। कृषिमंत्री ने कहा कि पंजाब पहले ही घाटे में है और किसानों की तरफ से आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने उनको इस कमी को जल्द पूरा करने का भरोसा दिया है। इस मौके पर उनके साथ एफ.सी.डी. के  डी.के. तिवारी और डायरैक्टर कृषि सुखदेव सिद्धू भी मौजूद थे। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!