2 बड़े दिग्गजों को हराकर जीवनजोत कौर पहुंची अमृतसर, लोगों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Edited By Kamini,Updated: 12 Mar, 2022 04:24 PM

jeevanjot kaur reached amritsar after defeating 2 big stalwarts

आम आदमी पार्टी (आप) ने 2022 के पंजाब चुनाव में जबर्दस्त जीत हासिल की जिसके बाद कल चंडीगढ़ में ''आप'' की पहली बैठक हुई। इसमें भगवंत मान ने .......

अमृतसर (गुरिंदर सागर) : आम आदमी पार्टी (आप) ने 2022 के पंजाब चुनाव में जबर्दस्त जीत हासिल की जिसके बाद कल चंडीगढ़ में 'आप' की पहली बैठक हुई। इसमें भगवंत मान ने अपने सभी विजयी उम्मीदवारों को आदेश जारी किया। उन्होंने जीते हुए सभी उम्मीदवारों कहा वह सिर्फ अपने हलके में रह कर ही काम करेंगे। वहीं जीवनजोत कौर जोकि इस हलके में नवजोत सिंह सिद्धू और बिक्रम सिंह मजीठिया को हरा कर जीत प्राप्त की है। उनका निवार्चन क्षेत्र के लोगों खासकर महिलाओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया था।

पंजाब की सबसे हॉट सीट माने जाने वाले बिक्रम सिंह मजीठिया और नवजोत सिंह सिद्धू को हराकर आज जीवनजोत कौर अपने निर्वाचन क्षेत्र में पहुंची जहां लोगों ने धन्यवाद भी किया वहीं उन्होंने पत्रकारों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा काफी अच्छा महसूस हो रहा है क्योंकि  उन्होंने 2 बड़े नामों को हराकर यह सीट जीती है। उन्होंने कहा कि पंजाब में महिलाओं के सम्मान के लिए लड़ने वाले अरविंद केजरीवाल ने 11 सीटों पर महिलाओं को खड़ा किया था। इसमें 11 महिलाओं ने जीत हासिल की थी और पंजाब और अरविंद केजरीवाल की प्रतिष्ठा बढ़ाई है।

जीवनजोत ने कहा कि वह हमेशा पंजाब की जनता के लिए आवाज उठाते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें उनके विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने जीत दिलाई है जिसके लिए वह उनके आभारी हैं।  अब पंजाब के नए मंत्रिमंडल की बात की गई है और कहा गया है कि आम आदमी पार्टी ने उन्हें पहले ही बहुत सम्मान दिया है अगर किसी भी अन्य स्तर पर  बिठाते हैं तो वह दिन-रात एक करके लोगों के लिए हमेशा आवाज उठाते रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी ने 12 लोगों की सूची जारी की है जिसमें जीवनजोत कौर को स्कूल शिक्षा मंत्रालय देने की बात कही जा रही है। वहीं 16 तारीख वाले दिन पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान शपत लेगें। पंजाब के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करें। अब देखना यह है कि पंजाब में नई सरकार जनता के हित में कितना काम करती है या पारंपरिक पार्टियां द्वारा लोगों को परेशान होना पड़ता था उस तरह का सामना नहीं करना पड़ेगा।  
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!