जालंधरः घर में घुसा बारहसिंघा, मची अफरा-तफरी

Edited By Mohit,Updated: 24 Dec, 2020 05:32 PM

jalandhar hindi news

लाडो वाली रोड पर स्थित अर्जुन नगर में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक बारहसिंघा वहां आ गया।

जालंधर (गुलशन): लाडो वाली रोड पर स्थित अर्जुन नगर में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक बारहसिंघा वहां आ गया। मिली जानकारी अनुसार अर्जुन नगर में वीरवार को बस स्टेंड की ओर से आया बारहसिंघा एक घर में घुस गया। इसे देख मोहल्लावासियों ने जंगलात विभाग को तुरंत जानकारी दी। 

विभाग के अधिकारियों और मोहल्ले के कुछ लोगों ने बारहसिंघा को जाल डालकर पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह दीवार फांद कर भाग गया। फिलहाल विभाग के अधिकारी बारहसिंघा की तलाश में लगे हुए हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!