फिर सुर्खियों में Jalandhar सिविल अस्पताल प्रशासन, शर्मनाक मामला आया सामने

Edited By Kalash,Updated: 25 Nov, 2024 01:50 PM

jalandhar civil hospital administration

जालंधर से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है।

जालंधर : जालंधर से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को सिविल अस्पताल प्रशासन ने मानसिक रूप से कमजोर दो मरीजों को सड़क पर छोड़ दिया। इसके बाद वह शनिवार रात व रविवार पूरा दिन फुटपाथ पर रहे। उन्हें सर्द रात सड़क पर काटनी पड़ी। दोनों व्यक्तियों ने बताया कि उनका नाम अनमोल और उदय है और वह मानसिक व शारीरिक रूप से कमजोर हैं। इस दोनों को दोमोरिया पुल के बाहर बने रैन बसेरे के अंदर भी प्रवेश नहीं मिला था जिस कारण उन्हें कोई सहारा नहीं मिला और वह फुटपाथ पर रहने को मजबूर थे।

वहीं इसे लेकर एस.एम.ओ. सुरजीत सिंह का कहना था कि रविवार बाद दोपहर दोनों को रैन बसेरे में भेज दिया गया है। वहीं इसे लेकर जब रेलवे रोड शॉपकीपर्स एसोसिएशन के प्रधान ललित मेहता को जानकारी मिली तो उन्होंने दोनों की मदद करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में जो बेसहारा लोग आते हैं उनके लिए प्रशासन को पुख्ता इंतजाम करने चाहिए।      

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!