Jalandhar-Amritsar Highway पर कार को लगी भयानक आग, जानें क्या बने हालात

Edited By Kamini,Updated: 16 Jan, 2026 12:09 PM

jalandhar amritsar highway

जालंधर-अमृतसर हाईवे पर आज सुबह भयानक आग लगने का मामला सामने आया है।

जालंधर : जालंधर-अमृतसर हाईवे पर आज सुबह भयानक आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, जालंधर-अमृतसर हाईवे पर आज सुबह कार में भीषण आग लग गई। इस दौरान आग ने देखते ही देखते  भयानक रूप धारण कर लिया। घटना के दौरान कार में सवार व्यक्ति ने बाहर निकाल कर जान बचाई, जिसके बाद व्यक्ति ने तुरन्त फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। 

PunjabKesari

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मामले की जानकारी देते हुए विशाल ने बताया कि उन्हें चौगिटी बाईपास पर स्थित अक्षरधाम के बाहरआग लगने की की सूचना मिली थी। इसके बाद वह कर्मियों के साथ गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचा। कार में आज ज्यादा लगी होने के कारण फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस घटना में कार जलकर पूरी तरह से राख हो गई, जिसे क्रेन की मदद से सड़क से हटकर साइड पर करवाया गया। विशाल के अनुसार घटना में कार चालक सुरक्षित है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

PunjabKesari

दूसरी और मामले की जानकारी देते हुए कार चालक अश्वनी कुमार ने बताया कि वह लम्मा पिंड चौक से आ रहा था। इस दौरान अक्षरधाम मंदिर के पास अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। इसके बाद उसने कार का बोनेट खोलने की कोशिश की, लेकिन नहीं खुला। फिर देखते ही देखते कार में आग लग गई, जिसने भयानक रूप धारण कर लिया। कार में आग लगी देखकर फैक्ट्री के अंदर से 2 लड़के मदद के लिए आए और उन्होंने सिलेंडर की मदद से आग पर काबू करने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग भयानक रूप धारण कर चुकी थी। जिसके चलते फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!