अगले 24 घंटों तक इन राज्यों में कम नहीं होगी ठंड

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jan, 2018 05:07 PM

in the northwestern region

ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पश्चिमोत्तर क्षेत्र में एक सप्ताह से जारी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से कल तक राहत की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में लोगों को घने कोहरे, शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ...

चंडीगढ़: ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पश्चिमोत्तर क्षेत्र में एक सप्ताह से जारी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से कल तक राहत की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में लोगों को घने कोहरे, शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण चंडीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा कई दिनों से शाम होते ही घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा है जिससे सबसे बुरा असर सड़क यातायात पर पड़ा । नारनौल का पारा दो डिग्री और रोहतक तीन डिग्री तक दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई लेकिन आज चटख धूप खिलने से ठंड से राहत मिली। शहर में न्यूनतम पारा सात डिग्री, अंबाला सात डिग्री, हिसार तथा भिवानी पांच डिग्री, करनाल छह डिग्री, अमृतसर चार डिग्री, लुधियाना छह डिग्री, पटियाला सात डिग्री, आदमपुर सात डिग्री, बठिंडा चार डिग्री रहा। दिल्ली का पारा सात डिग्री, जम्मू पांच डिग्री और श्रीनगर शून्य से कम एक डिग्री रहा। हिमाचल प्रचंड शीतलहर की चपेट में है। शिमला का पारा छह डिग्री, मनाली शून्य से कम एक डिग्री, भुंतर 0.4 डिग्री, सुंदरनगर एक डिग्री, कांगड़ा चार डिग्री, नाहन पांच डिग्री, ऊना तीन डिग्री, सोलन एक डिग्री और कल्पा का पारा शून्य से कम तीन डिग्री रहा। अगले चौबीस घंटों में हल्की बर्फवारी की संभावना है ।
 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!