कैनेडा एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पत्नी ने दिखाए असली रंग, किया कुछ ऐसा जो कभी सोचा भी न था

Edited By Kalash,Updated: 14 Apr, 2022 02:52 PM

in canada airport wife leave her husband

मोगा जिले के गांव रोली निवासी हरदीप सिंह को उसकी पत्नी द्वारा कनाडा के एयरपोर्ट पर ही 8 लाख रुपए न मिलने पर छोड़कर फरार हो जाने का मामला सामने

मोगा (आजाद): मोगा जिले के गांव रोली निवासी हरदीप सिंह को उसकी पत्नी द्वारा कनाडा के एयरपोर्ट पर ही 8 लाख रुपए न मिलने पर छोड़कर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जांच के बाद राजविंदर कौर तूर निवासी गांव खोसा कोटला हाल आबाद कनाडा, उसके पिता गुरप्रीत सिंह तथा माता हरप्रकाश कौर निवासी गांव खोसा कोटला के खिलाफ 18 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला थाना मैहना में दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार संतोख सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक मोगा को दिए शिकायत पत्र में सुखचैन सिंह निवासी गांव रौली ने कहा कि उसके भांजे हरदीप सिंह की शादी 13 फरवरी 2018 को राजविंदर कौर तूर के साथ धार्मिक रीतिरिवाजों मुताबिक हुई थी, जिसे हमने खर्चा कर कनाडा भेजा।

दोनों पक्षों के बीच यह बात हुई थी कि राजविंदर कौर कनाडा पहुंचकर अपने पति हरदीप सिंह को वहां ले जाकर पक्का करवाएगी लेकिन राजविंदर कौर ने उसके भांजे को कनाडा बुलाने से इंकार कर दिया और टालमटोल करने लगी। इस पर पंचायत के माध्यम से उसके तथा उसके परिजनों से बात की, तो राजविंदर कौर ने उनके भांजे की फाइल लगा दी। जब वह कनाडा एयरपोर्ट पर पहुंचा, तो राजविंदर कौर 8 लाख रुपए और मांगने लगी।

इस पर उसके भांजे ने कहा कि उसके पास तो कोई पैसा नहीं है, तो वह उसे एयरपोर्ट पर ही छोड़कर चली गई। उनका भांजा अब अपने दोस्तों के पास रह रहा है। उसने आरोप लगाया कि सभी कथित आरोपियों ने मिलीभगत कर 18 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। जिला पुलिस अधीक्षक मोगा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच डी.एस.पी. (पी.बी.आई.) स्पेशल क्राइम मोगा को करने का आदेश दिया। जांच के बाद शिकायतकर्त्ता के आरोप सही पाए जाने पर उक्त मामला कथित आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तारी बाकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!