Edited By Vatika,Updated: 11 Jun, 2026 09:10 AM

गांव खेड़ी से एक बेहद ही हैरान और शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है।
लुधियाना(राज): गांव खेड़ी से एक बेहद ही हैरान और शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी मौलवी ने पवित्र स्थान की मर्यादा को ताक पर रखते हुए एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़के को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पीड़ित के भाई द्वारा थाना सदर की पुलिस के समक्ष दिए गए बयानों के बाद इस पूरे घिनौने मामले का पर्दाफाश हुआ है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका 16 वर्षीय छोटा भाई काम के सिलसिले में पंजाब आया हुआ था। पिछले कुछ दिनों से उसके भाई का शरीर काफी दर्द कर रहा था और उसकी तबीयत खराब चल रही थी। भाई को शारीरिक तकलीफ से निजात दिलाने के लिए उसका दोस्त उसे गांव खेड़ी स्थित मस्जिद में लेकर गया था। वहां मौजूद आरोपी मौलवी जहांगीर ने पहले तो राजू को झाड़-फूंक कर के बहाने वहां से वापस भेज दिया और नाबालिग को अपने पास ही रोक लिया। इसके बाद आरोपी मौलवी जहांगीर ने मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाने के लिए एक घिनौनी साजिश रची।
उसने नाबालिग लड़के को शरीर के दर्द की मालिश करने का झांसा दिया और उसे मस्जिद के साथ ही बने एक गुप्त कमरे के अंदर ले गया। कमरे में ले जाकर आरोपी ने जबरन उसके कपड़े उतरवा दिए और उसके साथ कुदरत के नियमों के खिलाफ जाकर जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध (कुकर्म) बनाए। इस खौफनाक वारदात के बाद पीड़ित बुरी तरह सहम गया। पुलिस ने मुदई के बयानों के आधार पर आरोपी मौलवी जहांगीर के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।