Edited By Urmila,Updated: 12 Jun, 2026 02:51 PM

थाना मेहरबान के इलाके गांव सीडां मे एक कलियुगी बेटे द्वारा गेट का ताला तोड़कर अपने ही घर में आग लगा दी गई जिस कारण घर में पड़ा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
लुधियाना (शिवम): थाना मेहरबान के इलाके गांव सीडां मे एक कलियुगी बेटे द्वारा गेट का ताला तोड़कर अपने ही घर में आग लगा दी गई जिस कारण घर में पड़ा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। जांच अधिकारी थानेदार राधेश्याम ने बताया कि पुलिस को बुद्ध राम निवासी गांव सीडां ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 10 जून को वह अपने घर में ताला लगाकर अपने निजी काम के लिए कचहरी गया हुआ था। इस दौरान उसका बेटा लोकेश कुमार वासी जालंधर कैंट गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर चला गया और सामान को आग लगा दी जिसमें एल.ई.डी., बैड, टी.वी. सी.सी.टी.वी. कैमरे, कपड़े, खाने का सामान जलकर राख हो गया। इतना ही नहीं घर के अंदर मंदिर में पड़े धार्मिक पवित्र ग्रंथ भी आग की चपेट में आ गए।
जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्त्ता के अनुसार इस हादसे में 10 से 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उसने बताया कि शिकायतकर्त्ता और उसके बेटे का पिछले कई सालों से अदालत में केस चल रहा हैं जिसके चलते लोकेश कुमार की मां और वह दोनों जालंधर में रहते हैं। इसी रंजिश के चलते लोकेश कुमार ने अपने पिता के घर में आग लगाई है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी लोकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है व मामले की जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here