Patiala के Bus Stand पर जबरदस्त हंगामा, जान बचाकर भागे लोग

Edited By Kamini,Updated: 30 Jan, 2025 04:26 PM

huge commotion at patiala bus stand

फिलहाल अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल युवक का पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पटियाला (कंवलजीत) : पटियाला में बस स्टैंड पर सरेआम गुंडागर्दी देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि आए दिन बस स्टैंड पर गुंडा टेक्स वसूलने वालों की गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। जिसका ताजा उदाहरण आज उस समय सामने आया जब एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया गया। 

जानकारी के अनुसार, एक युवक बस स्टैंड पर अपनी ई-रिक्शा पर सवारियां बिठाने के लिए आ रहा था, तभी उसे कुछ पर्ची काटने वाले लोगों ने रोक लिया और उससे 50 रुपये मांगे। लेकिन जब ई-रिक्शा वाले ने पर्ची काटने वाले व्यक्ति को पैसे नहीं दिए, तो पर्ची काटने वालों ने काटने वाले ने उसे रोक लिया और उसके सिर पर ईंट से वार करके गंभीर घायल कर दिया। फिलहाल अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल युवक का पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!