भाखड़ा नहर में फेंकी पत्नी चमत्कारिक रूप से बची, पति गिरफ्तार, हैरान करने वाला है मामला

Edited By Urmila,Updated: 10 Apr, 2026 04:36 PM

a heart shuddering incident

सरहिंद थाने की पुलिस ने बलविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी पत्नी परविंदर कौर का गला घोंटकर उसे जान से मारने की नीयत से फ्लोटिंग होटल के पास भाखड़ा नहर में फेंक दिया था।

फतेहगढ़ (विपन) : सरहिंद थाने की पुलिस ने बलविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी पत्नी परविंदर कौर का गला घोंटकर उसे जान से मारने की नीयत से फ्लोटिंग होटल के पास भाखड़ा नहर में फेंक दिया था। गनीमत रही कि नहर में गिरने के बाद जब महिला को होश आया तो गांव सौंढा हेड के पास नहर की पटरी पर घूम रहे लोगों ने उसकी चीखें सुनकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पीड़िता का अभी सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में इलाज चल रहा है।

 Canal Incident

ASI जसमेर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता परविंदर कौर ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसकी शादी बलविंदर सिंह से हुई थी और किसी वजह से उसका बलविंदर सिंह से झगड़ा हो गया था, जिसके बाद उसका बलविंदर सिंह से सुलह हो गई और उसने उसे गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेकने को कहा, लेकिन बाद में फ्लोटिंग होटल के पास भाखड़ा नहर की पटरी की तरफ मोड़ दिया। वहां बलविंदर ने उसे मरा हुआ समझकर नहर में धक्का दे दिया। नहर में तैरते हुए जब परविंदर को होश आया तो वह चीखी चिल्लाई। गांव सौंढा हेड के पास मौजूद लोगों ने उसे बचाया और एम्बुलेंस से अस्पताल ले गए। ASI ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!