Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Apr, 2026 09:14 PM

केंद्रीय जेल पटियाला में बंद कैदियों से 8 मोबाइल बरामद किए गए हैं। इस मामले में थाना त्रिपड़ी की पुलिस ने जेल के सहायक सुपरिंटैंडैंट सरताज सिंह की शिकायत पर 4 कैदियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें...
पटियाला (बलजिन्द्र) : केंद्रीय जेल पटियाला में बंद कैदियों से 8 मोबाइल बरामद किए गए हैं। इस मामले में थाना त्रिपड़ी की पुलिस ने जेल के सहायक सुपरिंटैंडैंट सरताज सिंह की शिकायत पर 4 कैदियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें कैदी मंगा सिंह, कैदी हर्षप्रीत सिंह, कैदी नितिन कुमार तथा कैदी सोनू कुमार शामिल हैं।
जेल प्रशासन के अनुसार यह बरामदगी कुछ महीने पहले की गई थी। बैरक नंबर-4 की तलाशी के दौरान कैदी मंगा सिंह की शारीरिक तलाशी लेने पर उसकी लोअर की जेब से 2 कीपैड मोबाइल मिले। वहीं कैदी नितिन कुमार की तलाशी के दौरान उसकी कैपरी से 1 टच मोबाइल बरामद हुआ। कैदी हर्षप्रीत सिंह की जेब से 1 मोबाइल मिला, जबकि कैदी सोनू कुमार गुप्ता के बिस्तर से 1 मोबाइल बरामद हुआ। इसके अलावा बाथरूम के टॉयलेट में दबे हुए 3 मोबाइल भी बरामद किए गए।