Edited By Kamini,Updated: 23 May, 2026 12:28 PM

पंजाब के जिला पटियाला से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। एक मां ने अपनी ही बच्ची की जान ले ली।
पटियाला: पंजाब के जिला पटियाला से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। एक मां ने अपनी ही बच्ची की जान ले ली। मिली जानकारी के मुताबिक, एक मां ने अपनी 21 महीने की बच्ची को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि, मां अपने अपनी बच्ची के रोने से परेशान थी, जिसके चलते उसने अपनी बच्ची पर चाकू से कई वार करके हत्या कर दी।
कई दिनों से परिवार कर रहा था गुमराह
घटना बीते मंगलवार की है गांव खेड़की की है, जहां सुबह पिता खून से लथपथ अपनी बच्ची को लेकर सरकारी रजिंदरा अस्पताल लेकर पहुंचा। बताया जा रहा है कि, अस्पताल पहुंचते ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान परिवार वालों ने डाक्टरों को बताया कि बच्ची घर में खेलते समय गलती से चाकू पर गिर गई थी। इस कारण उसके घाव हो गया। लेकिन मामला संदिग्ध लगने पर डाक्टरों ने तुरन्त पुलिस को फोन पर सूचना दी। परिवार काफी समय तक पुलिस को भी गुमराह करता रहा।
इस कारण परिवार पर हुआ शक
बच्ची के मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शुरू शुरू में परिवार अलग-अलग बयान दे रहा था। सभी परिवारिक सदस्यों के बयान अलग थे। इसी से पुलिस को शक हुआ और शुक्रवार को दोबारा से परिवार वालों को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया। इस दौरान जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो सारा सच सामने आया।
इस दौरान मृतक बच्ची के पिता ने आखिरकार सारा सच बता दिया। उसने बताया कि, बच्ची को उसकी पत्नी लवप्रीत कौर ने मारा है। लवप्रीत कौर काफी समय से डिप्रेशन में थी जिसका इलाज भी चल रहा था। हादसे वाले दिन बच्ची काफी रो रही थी, इससे लवप्रीत कौर परेशान हो गई और उसने गुस्से में आकर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बच्ची के पिता ने बताया कि, उसकी लवप्रीत कौर के 2023 में शादी हुई थी और मृतक बच्ची उनकी इकलौती संतान थी। लवप्रीत कौर के डिप्रेशन ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मां लवप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here