Edited By Vatika,Updated: 06 Nov, 2026 02:33 PM

जिला फतेहगढ़ साहिब की लौह नगरी मंडी गोबिंदगढ़ में देर शाम एक स्क्रैप गोदा
मंडी गोबिंदगढ़: जिला फतेहगढ़ साहिब की लौह नगरी मंडी गोबिंदगढ़ में देर शाम एक स्क्रैप गोदाम में जोरदार धमाके के बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में गोदाम मालिक की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए चंडीगढ़ के अस्पताल में रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, गोदाम में एक पुराने कंटेनर को काटने का काम चल रहा था। इसी दौरान कंटेनर के अंदर गैस जमा होने के कारण अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद गोदाम में आग लग गई और वहां काम कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में गोदाम मालिक की जान चली गई, जबकि तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बताया कि संबंधित गोदाम के पास फायर एनओसी नहीं थी। इस मामले की जांच की जाएगी और नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।