ढोंगी बाबा के खिलाफ लोगों ने खोला मोर्चा, लगाया करोड़ों का चूना

Edited By Kalash,Updated: 25 May, 2026 05:14 PM

dhongi baba fraud case

सनौर के एक मोहल्ले में रह रहे ढोंगी बाबा उर्फ नटवर लाल और उसके एक सेवक के खिलाफ बीते कल से सनौर पुलिस द्वारा केस दर्ज न करने पर भड़के सनौर के दुकानदारों और लोगों ने आज सनौर थाना घेरकर पुलिस के खिलाफ तीखी नारेबाजी की है।

पटियाला/सनौर (मनदीप जोसन): सनौर के एक मोहल्ले में रह रहे ढोंगी बाबा उर्फ नटवर लाल और उसके एक सेवक के खिलाफ बीते कल से सनौर पुलिस द्वारा केस दर्ज न करने पर भड़के सनौर के दुकानदारों और लोगों ने आज सनौर थाना घेरकर पुलिस के खिलाफ तीखी नारेबाजी की है। आखिर शाम समय लोगों के रोष के आगे झुकते हुए सनौर पुलिस ने इस ढोंगी बाबा महंत प्रवीण दास महाराज और उसकी सेविका प्रियांका के खिलाफ सनौर थाने में एफआईआर नंबर 0053 के तहत धारा 319, 318, 74, 77, 361, 308, 351 के तहत लोगों को गुमराह करने, लोगों को लूटने और लाखों रुपए हड़प करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि दर्जनों लोगों से करोड़ों की ठगी के मामले में कल देर रात सी.आई.ए. पटियाला की पुलिस ने उक्त ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया था।

इस ढोंगी बाबा ने अपना नाम महंत प्रवीण दास महाराज रखा हुआ है,जिसके खिलाफ लगभग एक दर्जन से अधिक व्यक्तियों ने पिछले लंबे समय से सनौर पुलिस को शिकायतें दी थीं, लेकिन एस.एच.ओ. सनौर द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी, जिसके कारण लोग पटियाला एस.एस.पी. दफ्तर पहुंच गए। एस.एस.पी. पटियाला ने लोगों की कई अर्जियां एस.पी. डी को मार्क कीं, जिसके बाद कल दोपहर के बाद सी.आई.ए. पटियाला पुलिस के इंचार्ज प्रदीप बाजवा ने कार्रवाई करते हुए उसे अपनी टीम के साथ सनौर से उठा लिया और सी.आई.ए. स्टाफ ले गए, जहां जाकर लोगों ने बाबा के खिलाफ बयान दर्ज करवाए।

इस ढोंगी बाबा के खिलाफ केस सनौर थाने में दर्ज होना था, जिसके चलते सी.आई.ए. स्टाफ ने सभी बयान और सभी अर्जियां कल शाम को सनौर थाने को भेज दी थीं और वरिष्ठ अधिकारियों ने सनौर पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए थे, लेकिन हैरानी की बात है कि एस.एच.ओ. सनौर ने कल केस दर्ज नहीं किया। जबकि वरिष्ठ अधिकारियों और सी.आई.ए. स्टाफ ने लोगों को भरोसा दिलाया था कि इस ढोंगी बाबा के खिलाफ आज ही केस दर्ज हो जाएगा। आखिर जब केस दर्ज नहीं हुआ तो लगभग 12 बजे सनौर बाजार ने दुकानें बंद करके सनौर थाने पहुंचकर गुहार लगाई कि इस ढोंगी बाबा के खिलाफ केस दर्ज किया जाए, लेकिन वहां इनकी सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद लोगों ने थाने के अंदर धरना लगाकर नारेबाजी की।

यह बात जब वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने एस.एच.ओ. सनौर को आदेश दिए कि वह तुरंत थाने जाकर केस दर्ज करें क्योंकि पीड़ित लोगों को इंसाफ देना बेहद जरूरी है। आखिर देर शाम लोगों के रोष के आगे झुकते हुए इस ढोंगी बाबा और उसकी सेविका के खिलाफ केस दर्ज हुआ। इस मौके पर विभिन्न लोगों ने बातचीत करते हुए बताया कि ढोंगी बाबा सनौर वासियों को गुमराह कर रहा था। इसने जाली एड्रेस और आधार कार्ड बनवा रखा था। ढोंगी बाबा की बातों में आकर कुछ दुखी लोग उसके पास जाने लगे और इसने उनसे पैसे वसूलने शुरू कर दिए, जो लाखों रुपए तक पहुंच गए। यहां तक कि बाबा यह भी कहता था कि वह एंटी करप्शन ब्यूरो भारत का चेयरमैन है और उसे बहुत ऊंचा पद मिलने वाला है, जिसके कारण वह लोगों के बच्चों को नौकरियां भी लगवा देगा।

महिलाओं ने रोते हुए बताया कि यह गलत तरीके से उनके शरीर को भी छूता था। इस बाबा की सेविका महिलाओं को गुमराह करके बाबा के पास ले जाती थी। इसने लोगों से सोने की चेन, कड़े तक अपने कब्जे में ले लिए थे। इन महिलाओं ने बाकायदा बयान दर्ज करवाए हैं और बयान एफ.आई.आर. में भी शामिल किए गए हैं। इस तरह एक दर्जन से अधिक लोगों ने इस पर अर्जियां दी हैं और आने वाले दिनों में और पीड़ित लोग सामने आ रहे हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!