एच.एस. फुल्का को गहरा सदमा, भाई 'वाहेगुरु पाल सिंह' का देहांत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 19 Dec, 2020 11:33 AM

hs phulka deeply shocked brother  waheguru pal singh  died

बताया जा रहा है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। वाहेगुरु पाल सिंह 1984 के सिख हत्याकांड से जुड़े मामलों के केस.........

बठिंडा(कुनाल): गुरु गोबिन्द सिंह रिफाइनरी बठिंडा के लोक संपर्क अधिकारी और पूर्व जिला लोक संपर्क अफसर वाहेगुरु पाल सिंह का गत रात देहांत हो गया। वाहेगुरु पाल सिंह की उम्र 65 वर्ष के करीब थी।

बताया जा रहा है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। वाहेगुरु पाल सिंह 1984 के सिख हत्याकांड से जुड़े मामलों के केस लड़ने वाले प्रसिद्ध वकील एच.एस. फुल्का के भाई थे। उनके देहांत से एच.एस. फुल्का को गहरा सदमा पहुंचा है। 

वाहेगुरु पाल सिंह का अंतिम संस्कार उनके बेटे के आने के बाद ही किया जाएगा। उनकी मौत की खबर आने के बाद मीडिया और सामाजिक संस्थायों में शोक की लहर दौड़ गई है। अपनी सेवानिवृत्ति के बाद भी वह समाज के अलग-अलग हिस्सों से जुड़े रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!