पाक में 2 महिलाओं सहित 4 की ऑनर किलिंग

Edited By Sunita sarangal,Updated: 16 Jan, 2022 01:38 PM

honor killing of 4 including 2 women in pakistan

लोअर कोहिस्तान जिले के जीजाल इलाके में एक व्यक्ति ने इज्जत की खातिर (ऑनर किलिंग) अपनी पत्नी व 9वीं.....

गुरदासपुर: लोअर कोहिस्तान जिले के जीजाल इलाके में एक व्यक्ति ने इज्जत की खातिर (ऑनर किलिंग) अपनी पत्नी व 9वीं कक्षा के छात्र की शक के आधार पर गोली मारकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ेंः अकाली दल ने घोषित किया एक और उम्मीदवार, इस टिकट से लड़ेंगे चुनाव

आरोपी रहमत अली को शक था कि उसकी पत्नी अलका खान के कस्बे के ही 9वीं कक्षा के छात्र रफीक से अवैध संबंध हैं। आरोपी रहमत ने पहले रफीक की गोली मार कर उस समय हत्या कर दी जब वह स्कूल जा रहा था। इसके बाद घर आकर उसने अपनी पत्नी की भी गोली मार कर हत्या कर दी। इसी तरह डेरा इस्माइल खान की डोराजिडा तहसील में एक विवाहित महिला और उसके साथ खड़े व्यक्ति की भी हत्या कर दी गई। 

यह भी पढ़ेंः मामूली-सी बहसबाजी पर पति ने उठाया ये खौफनाक कदम

मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे रक्खा अली के महिला साजिदा से अवैध संबंध थे तथा साजिदा का पति दोनों को रोकता था। दोनों के प्रेम संबंधों के चलते ही उसने दोनों की हत्या कर दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!