Congress में फेरबदल: पंजाब समेत 4 राज्यों में नई नियुक्तियां

Edited By VANSH Sharma,Updated: 28 Mar, 2026 10:46 PM

congress reshuffle new appointments in 4 states including punjab

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने सोशल मीडिया विभाग को मजबूत करने के लिए कई राज्यों में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है।

पंजाब डेस्क: ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने सोशल मीडिया विभाग को मजबूत करने के लिए कई राज्यों में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। पार्टी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष ने पंजाब सहित उत्तर प्रदेश, ओडिशा और हरियाणा के सोशल मीडिया विभाग में नई नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। ये नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

जारी सूची के अनुसार, पंजाब में गुरजोत सिंह ढींढसा को सोशल मीडिया विभाग का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनकी नियुक्ति से पंजाब में कांग्रेस का सोशल मीडिया नेटवर्क और मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को लोगों तक तेजी से पहुंचाया जा सकेगा।

पार्टी ने उत्तर प्रदेश में शालिनी सिंह, ओडिशा में बिस्वजीत मोहंती और हरियाणा में मोनिका डूमरा को चेयरपर्सन नियुक्त किया है। हरियाणा में पुनीत यादव को को-चेयरपर्सन तथा विक्रांत, विशाल, राहुल वशिष्ठ और खुशदीप कौर को कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!