पेपर लीक घोटालों पर गरमाई सियासत, पंजाब भर में आज Congress का धरना-प्रदर्शन

Edited By Kamini,Updated: 02 Jun, 2026 02:07 PM

congress holds protests across punjab today

पेपर लीक मामलों को लेकर राजनीति लगातार गरमाती जा रही है। इस के चलते आज पंजाब में कांग्रेस पार्टी धरना प्रदर्शन करने जा रही है।

पंजाब डेस्क: पेपर लीक मामलों को लेकर राजनीति लगातार गरमाती जा रही है। इस के चलते आज पंजाब में कांग्रेस पार्टी धरना प्रदर्शन करने जा रही है। दरअसल, लाखों छात्रों के भविष्य को लेकर हो रहे खिलवाड़ के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी राज्यभर में प्रदर्शन करेगी। देश में लगातार सामने आ रहे परीक्षा पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। युवाओं के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर पंजाब कांग्रेस पूरे राज्य में जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने जा रही है।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुवाई में आयोजित इस अभियान के तहत सभी जिला मुख्यालयों पर धरने और प्रदर्शन किए जाएंगे। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि बार-बार होने वाले पेपर लीक ने प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं और इससे लाखों छात्रों की मेहनत प्रभावित हुई है।

आज के प्रदर्शनों के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र और युवा भी शामिल होंगे। कांग्रेस इस मुद्दे पर जवाबदेही तय करने और परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने की मांग उठाएगी। इस संबंधी बातचीत करते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि, पेपर लीक होने से छात्रों की दिन-रात की मेहनत पर पानी फिर जाता है। यही नहीं जब कोई परीक्षा रद्द होती है तो उसका असर छात्रों के साथ-साथ उनके माता-पिता की उम्मीदों, शिक्षकों की मेहनत पर भी पड़ता है।

पेपर लीक माफिया देश की शिक्षा व्यवस्था को खोखला कर रहा है। वड़िंग ने कहा कि, जब लाखों छात्रों को न्याय नहीं मिलता तब कांग्रेस पार्टी उनकी आवाजा उठाते हुए संघर्ष को जारी रखेगी। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि पेपर लीक नेटवर्क की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए। इस महाघोटाले के आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!