Edited By Vatika,Updated: 18 Jul, 2026 01:37 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे के दौरान उनके संबोधन में इस बार अलग ही उत्साह देखने को मिला।
जालंधर (अनिल पाहवा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे के दौरान उनके संबोधन में इस बार अलग ही उत्साह देखने को मिला। पिछले कुछ महीनों में यह उनका पंजाब का दूसरा दौरा था। इससे पहले डेरा सचखंड बल्लां में हुए कार्यक्रम के मुकाबले इस बार उनके भाषण में अधिक जोश और चुनावी संदेश साफ नजर आया।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष रूप से पंजाब के युवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि "मोदी पंजाब के युवाओं के साथ है।" उनके इस संदेश को युवाओं को भाजपा के साथ जोड़ने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रधानमंत्री के भाषण से यह संकेत मिला कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में आगामी चुनावों को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है। उनके संबोधन में विकास के साथ-साथ राजनीतिक संदेश भी स्पष्ट रूप से देखने को मिला, जिससे पार्टी के चुनावी अभियान की झलक दिखाई दी।