PM मोदी ने क्यों किया सरदार तेजा सिंह समुद्री का जिक्र?

Edited By Vatika,Updated: 18 Jul, 2026 02:19 PM

pm modi jalandhar visit

मार्च महीने में पंजाब आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराणा रंजीत सिंह को नमन करके रैली का आगाज किया था, और...

जालंधर (अनिल पाहवा) : मार्च महीने में पंजाब आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराणा रंजीत सिंह को नमन करके रैली का आगाज किया था, और उन्होंने पूरे पंजाब को यह संदेश देने की कोशिश की थी कि वह पंजाब को एक बार फिर से महाराणा रंजीत सिंह के राज्य के जैसा बेहतर पंजाब बनाने के प्रयास में है। कुछ वैसा ही मंजर आज जालंधर में प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के दौरान देखने को मिला। प्योर पंजाबी टच में उन्होंने पंजाब के लोगों से पूछा, 'किवें ओ पंजाबियो', वहीं उन्होंने कहा कि उन्हें पंजाब की गुरुओं-पीरों की धरती पर आकर मान महसूस हो रहा है। 

100वें शहादत दिवस को लेकर किया याद
तेजा सिंह समुद्री के नाम का भी जिक्र करते हुए उन्होंने न केवल उन्हें श्रद्धांजलि दीं, बल्कि उनके 100वें शहादत दिवस को लेकर भी उन्होंने उनके समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों से देश को बचाने के लिए महान वीर सपूत सरदार तेजा सिंह समुद्री ने खुद को समर्पित कर दिया। पहले महाराणा रंजीत सिंह और अब तेजा सिंह समुद्री  का जिक्र इस बात का उदाहरण है कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी ऐसा कोई भी ऐंगल नहीं छोड़ रही, जिससे सिख वोट को पार्टी से दूर होने या पार्टी के खिलाफ होने का कोई मौका मिले। तेजा सिंह समुद्री  सिख समुदाय में काफी आदरणीय स्थान रखते हैं। उन्होने सिख समुदाय के लिए बड़े काम किए हैं। आर्मी से सेवा निवृत्त होकर उन्होंने चीफ खालसा दीवान में भाग लिया और यहां से शुरू हुआ सफर लगातार आगे बढ़ता गया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!