Edited By Vatika,Updated: 15 Jul, 2026 01:58 PM

पंजाब में सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अहम खबर है
पंजाब डेस्क: पंजाब में सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अहम खबर है। बुधवार को जारी ताजा रेट के अनुसार सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
जालंधर सराफा एसोसिएशन के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि मंगलवार को इसका रेट 1,45,600 रुपये था। वहीं 22 कैरेट सोना 1,35,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी की बात करें तो इसके दाम भी बढ़े हैं। आज चांदी का भाव 2,28,600 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है।
सराफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग के चलते कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। यदि आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने स्थानीय सराफा बाजार में ताजा रेट की पुष्टि अवश्य कर लें।