Edited By Vatika,Updated: 27 Jun, 2022 09:49 AM

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आज अपना पहला बजट पेश करने वाली है।
चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आज अपना पहला बजट पेश करने वाली है। ऐसे में सभी की निगाहें इस बजट पर टिकी हैं। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा विधानसभा सत्र के दौरान सुबह 10 बजे के बाद सरकार का खजाना खोलेंगे।
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा, इस बारे वित्त मंत्री पहले ही स्थिति स्पष्ट कर चुके है। बजट में हर घर में 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला को 1000 रुपए प्रति माह उपलब्ध कराने पर भी विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार का बजट पेपर लेस होगा। खुद मुख्यमंत्री इसका ऐलान कर चुके है।