तेज रफ्तार ट्रक ने हरिद्वार से लौट रहे लोगों की गाड़ी को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

Edited By Mohit,Updated: 03 Nov, 2020 03:43 PM

high speed truck crashed the car

बीती देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो गाड़ी को टक्कर मार दी। फिलहाल इस हादसे में

भोगपुरः बीती देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो गाड़ी को टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, जबकि गाड़ी में पांच लोग सवार थे जोकि हरिद्वार से चंबा वापिस अपने घर जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी सड़क के दूसरी तरफ जाकर पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरु कर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है। 

गाड़ी में सवार दिनेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने रिश्तेदारों के साथ हरिद्वार से बोलेरो गाड़ी में सवार होकर वापिस घर लौट रहे थे। इस दौरान जब वह भोगपुर पहुचे तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनको टक्कर मार दी और उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ चली गई। गाड़ी में सवार सभी ने सीट बेल्ट पहनी हुई थी, जिस कारण इस हादसे में उनकी जान बच गई।

इस घटना के बाद मौके से ट्रक ड्राइवर फरार हो गया, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!