Edited By Kalash,Updated: 04 Nov, 2026 12:53 PM

डिब्बे बनाने वाले शहर के एक मशहूर कारोबारी द्वारा दिवाली पर अपने घर पर ही जुए की हाई-प्रोफाइल महफिल सजाई जाने की शहर में खूब चर्चा है
लुधियाना (ऋषि): डिब्बे बनाने वाले शहर के एक मशहूर कारोबारी द्वारा दिवाली पर अपने घर पर ही जुए की हाई-प्रोफाइल महफिल सजाई जाने की शहर में खूब चर्चा है जहां पर सिर्फ शहर के नामी कपल्स की एंट्री होती है, कारोबार के घर देर रात पुलिस की रेड के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मॉडल टाऊन इलाके में कृष्णा मंदिर के नजदीक एक शहर के मशहूर डिब्बा बनाने वाले कारोबारी का घर है जिसका चौड़ा बाजार और फव्वारा चौक के पास कारोबार है और परिवार किसी पहचान की मोहताज नहीं है लेकिन इनकी तरफ से कुछ समय से अपने घर पर ही शौक के चलते जुआ खिलाने का काम साथ में शुरू कर दिया गया।
इन दम्पति की तरफ से अपने दोस्तों और सहेलियों के साथ संपर्क साधा गया और एक-एक कर अपने घर पर सभी को बुलाने लग पड़े। इनकी तरफ से केवल कपल्स को ही जुआ खिलाया जाता था ताकि बदनामी से बचा जा सके लेकिन इलाके के लोग इनके काफी परेशान थे जिस कारण उन्होनें पुलिस को शिकायत दी।
शराब और हुक्के का प्रबंध
सूत्रों के अनुसार कारोबारी की तरफ से जुआ खेलने आने वाले कपल्स को जहां एक तरफ विदेशी शराब परोसी जा रही थी, वहीं दूसरी तरफ हुक्के का पुरा प्रबंध किया गया था। वहीं जुआ खेलने के अमीर घरों के शौकीन लोग बदनामी से बचने के लिए यहां बेखौफ होकर आते थे।
लाखों में डील होने की चर्चा
कारोबारी के घर रेड होने के बाद इस बात की शहर में खूब चर्चा है कि पुलिस ने केस दर्ज करने की बजाए लाखों में डील की है। वहीं इसे लेकर एस.एच.ओ. मॉडल टाऊन गुरशिंदर कौर ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर घर पर रेड की थी लेकिन घर पर जुआ नहीं खिलाया जा रहा था, पुलिस पर लगाए जा रहे आरोप झूठे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here