हाईकोर्ट का पंजाब सरकार को झटका, सुखपाल खैहरा ने ट्वीट करके दी जानकारी

Edited By Urmila,Updated: 04 Jun, 2022 10:50 AM

high court s shock to punjab government

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला कत्लकांड की जांच को लेकर मान सरकार को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सरकार ने सिद्धू मूसेवाला के कत्ल मामले की जांच हाईकोर्ट के मौजूदा जज से कराने की मांग...

चंडीगढ़: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला कत्लकांड की जांच को लेकर मान सरकार को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सरकार ने सिद्धू मूसेवाला के कत्ल मामले की जांच हाईकोर्ट के मौजूदा जज से कराने की मांग की थी परन्तु हाईकोर्ट की तरफ से पंजाब सरकार की इस मांग को रद्द कर दिया गया है। इसकी जानकारी कांग्रेस के भुलत्थ से विधायक सुखपाल खैहरा की तरफ से ट्वीट करके सांझी की गई है।

PunjabKesari

सुखपाल खैहरा ने कहा है कि मुझे भरोसेयोग अधिकारित सूत्रों से पता लगा है कि हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिद्धू मूसेवाला के कत्ल की जांच के लिए हाईकोर्ट का मौजूदा जज नियुक्त करने के भगवंत मान के प्रस्ताव को रद्द कर दिया है। उन्होंने आगे लिखा है कि उन्होंने 30 तारीख को ही गांव मूसा में अपने पार्टी साथियों को इस बारे पहले ही सूचित कर दिया था।

बतानेयोग्य है कि सिद्धू मूसेवाला का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था जिसके बाद परिवार और लोगों में काफी रोष था। इसके चलते पंजाब सरकार की तरफ से इस कत्लकांड की जांच हाईकोर्ट के मौजूदा जज से करवाने की मांग की गई थी परन्तु हाईकोर्ट की तरफ से पंजाब सरकार की इस मांग को ठुकरा दिया गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!