Edited By Urmila,Updated: 04 Apr, 2026 10:13 AM

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) के प्रैसीडैंट हरजिंद्र सिंह धामी ने गुरुद्वारा अंब साहिब मोहाली के जमीन घोटाले के मामले में सैक्रेटरी प्रताप सिंह के बाद 2 और कर्मचारियों को सस्पैंड कर दिया है।
अमृतसर (सर्बजीत): शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) के प्रैसीडैंट हरजिंद्र सिंह धामी ने गुरुद्वारा अंब साहिब मोहाली के जमीन घोटाले के मामले में सैक्रेटरी प्रताप सिंह के बाद 2 और कर्मचारियों को सस्पैंड कर दिया है।
सस्पैंड किए गए कर्मचारियों में गुरुद्वारा सैक्शन 85 के इंचार्ज गुरमेज सिंह और असिस्टैंट सुपरवाइजर जतिंदर सिंह शामिल हैं। गुरमेज सिंह का नया हैडक्वार्टर गुरुद्वारा गुरु का बाग और जतिंदर सिंह का गुरुद्वारा छहर्टा साहिब कर दिया गया है।
सैक्रेटरी प्रताप सिंह को पहले ही सस्पैंड किया जा चुका था और उनका हैडक्वार्टर भी गुरुद्वारा छहर्टा साहिब किया गया था। जतिंदर सिंह प्रताप सिंह के पर्सनल असिस्टैंट के तौर पर काम कर रहे थे। एस.जी.पी.सी. के इस कदम से जमीन घोटाले की जांच को और प्रभावी बनाने और घोटाले में शामिल अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here