Edited By Mohit,Updated: 26 Nov, 2019 07:02 PM

दूसरी पत्नी के दवाब में आकर जयदाद हड़पने के लिए पहली पत्नी व भतीजी की हत्या करने के आरोप में.........
गुरदासपुर (विनोद): दूसरी पत्नी के दवाब में आकर जयदाद हड़पने के लिए पहली पत्नी व भतीजी की हत्या करने के आरोप में घुम्मनकलां पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के विरुद्ध धारा 302 तथा 120 बी अधीन केस दर्ज किया है, पंरतु आरोपी फरार होने में सफल हो गया। हत्या करने वाले मृतकों के नजदीकी रिश्तेदार निकले जिन्होंने जयदाद के लिए यह दोहरा हत्या कांड किया। हत्या करने वाला मुख्य आरोपी पुलिस में सहायक सब इन्सपैक्टर है।
इस संंबंधी जानकारी देते हुए घुम्मनकलां पुलिस स्टेशन इंचार्ज राम सिंह ने बताया कि गत दिवस घुम्मनकलां पुलिस स्टेशन अधीन गांव गग्गोवाली में एक घर से एक महिला तथा एक लड़की का शव पंखे से लटकते मिले थे। सर्वप्रथम तो परिवार के मैंबरों से यह प्रमाणित करने की कोशिश की कि इन दोनों ने आत्महत्या की है। परंतु बाद में जांच पड़ताल करने पर पता चला कि यह मामला तो इन महिलाओं की जयदाद को हड़पने का है।
क्या है मामला
पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक मृतका राजबीर कौर (55) के भाई निर्मल सिंह पुत्र दान सिंह निवासी गांव बल ने पुलिस को दिए ब्यान में आरोप लगाया कि उनकी बहन राजबीर का विवाह लगभग 28 वर्ष पहले मंगल सिंह पुत्र वस्सन सिंह निवासी गांव गग्गोवाल से हुआ था तथा इनके दो बच्चें भी है। पंरतु मंगल सिंह ने दूसरा विवाह एक अन्य महिला बलविन्द्र कौर उर्फ सोनिया निवासी गांव खुंडी के साथ कर लिया था। जिस पर हमने ऐतराज किया तो मंगल सिंह ने एक इकरारनामा लिख कर दिया था कि वह एक एकड़ जमीन तथा मंगल सिंह की नौकरी से मिलने वाले सभी लाभ हमारी बहन राजबीर कौर को देगा।
पुलिस अधिकारी के अनुसार इसी तरह मंगल सिंह के एक भाई की मौत हो चुकी है तथा उसके भाई की पत्नी ने दूसरा विवाह किसी अन्य व्यक्ति से कर लिया था। परंतु उसके भाई की बेटी गुरप्रीत कौर मंगल सिंह के पास ही रहती थी। जिस कारण राजबीर कौर तथा गुरप्रीत कौर दोनों ही मंगल सिंह के पास जो जयदाद थी की हिस्सेदार थी। इन दोनों का हिस्सा हड़पने के लिए मंगल सिंह ने अपने पिता तथा पत्नी के साथ मिल कर राजबीर कौर तथा गुरप्रीत कौर की हत्या कर दी। हत्या किस तरह की गई है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर पता चलेगा।