आज दिल्ली Airport के लिए रवाना होंगी सरकारी बसें, CM मान और केजरीवाल देंगे हरी झंडी

Edited By Vatika,Updated: 15 Jun, 2022 09:34 AM

government buses will leave for delhi airport today

2 मुख्यमंत्री 15 जून को जालंधर दौरे पर पहुंच रहे हैं।

जालंधर (धवन): 2 मुख्यमंत्री 15 जून को जालंधर दौरे पर पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए पंजाब पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को दिल्ली से विशेष विमान से आदमपुर स्थित हवाई अड्डे पर उतरेंगे और वहां से सुबह सीधा जालंधर आएंगे जहां दोनों नेताओं द्वारा पंजाब सरकार की वॉल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना किया जाएगा।

इस अवसर पर पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर भी उपस्थित होंगे। आदमपुर एयरपोर्ट पर दोनों मुख्यमंत्रियों के विमान की लैंडिंग को देखते हुए जहां देहाती पुलिस द्वारा अपने क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं, वहीं शहरी क्षेत्र में कार्यक्रम होने के कारण कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा भी सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं तथा साथ ही प्रशासन भी पूरी तरह से मुख्यमंत्रियों के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटा हुआ है। जालंधर में कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने तथा ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए पुलिस द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!