Edited By Kalash,Updated: 01 May, 2022 11:23 AM

पंजाब रोडवेज पनबस/पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन पंजाब की राज्य स्तरीय मीटिंग रेशम सिंह गिल पंजाब प्रधान की अगुवाई में लुधियाना बस स्टैंड पर हुई
लुधियाना : पंजाब रोडवेज पनबस/पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन पंजाब की राज्य स्तरीय मीटिंग रेशम सिंह गिल पंजाब प्रधान की अगुवाई में लुधियाना बस स्टैंड पर हुई जिसमें पूरे पंजाब से पनबस/पी.आर.टी.सी. डिपो के सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर पनबस/पी.आर.टी.सी. के कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर सरकार तक आवाज बुलंद करने के लिए बुलाई गई मीटिंग में संघर्ष का बिगुल बजाकर संघर्ष करने का ऐलान किया।
मीटिंग को संबोधित करते हुए रेशम सिंह गिल, शमशेर सिंह, हरकेश विक्की, बलजीत सिंह, जगतार सिंह ने कहां की कर्मचारी पिछले काफी लंबे समय से संघर्ष करते आ रहे हैं लेकिन नई सरकार के ट्रांसपोर्ट मंत्री के साथ मीटिंग भी कर चुके हैं मगर उनकी मांगों को टालमटोल किया जा रहा है। इससे प्रतीत होता है कि आम आदमी पार्टी की सरकार भी पिछली सरकारों के रास्ते पर चलने लगी है और कर्मचारियों का शोषण करने का फैसला बनाया हुआ है। इसके चलते समूह कर्मचारी 10 मई को पंजाब के सभी डिपो पर गेट रैली करेंगे और 24 मई को पंजाब के सभी बस स्टैंड 2 घंटे के लिए बंद करके हड़ताल की जाएगी।
8,9 और 10 जून को 3 दिवसीय हड़ताल करके पनबस/पी.आर.टी.सी. की बसों का मुकम्मल चक्का जाम किया जाएगा और ट्रांसपोर्ट मंत्री व मुख्यमंत्री के निवास का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर जलौर सिंह, गुरप्रीत सिंह पन्नू, सतविंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, जितेंद्र सिंह, दलजीत सिंह, जसवीर सिंह, सहजपाल सिंह, गुरजीत सिंह, हरजिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here