Edited By Vatika,Updated: 23 Jun, 2021 11:42 AM

पंजाब सरकार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह के प्रमुख प्रोग्राम ‘बसेरा’ के अंतर्गत अमृतसर और फतेहगढ़ साहिब
चंडीगढ़(अश्वनी): पंजाब सरकार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह के प्रमुख प्रोग्राम ‘बसेरा’ के अंतर्गत अमृतसर और फतेहगढ़ साहिब जिलों में 2 स्थानों पर झुग्गी-झोंपडिय़ों में रहते परिवारों को मालिकाना हक देने को मंजूरी दे दी है।
यह फैसला आज यहां बसेरा स्कीम अधीन मुख्य सचिव विन्नी महाजन की अध्यक्षता में संचालन समिति की चौथी बैठक के दौरान लिया गया। मुख्य सचिव ने कहा कि इस फैसले से अब तक राज्य के अलग-अलग जिलों में स्थित झुग्गी-झोंपड़ी वाले 40 स्थानों पर रहते 7700 परिवारों को मालिकाना हक दिए गए हैं।
स्कीम की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने सभी डिप्टी कमिश्नरों को हिदायत की कि मालिकाना हक प्रदान करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, जिससे झुग्गी झोंपड़ी वासियों का अपना घर होने का सपना साकार किया जा सके।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here