बठिंडा में हुई गैंगवार का मामला: पुलिस ने पकड़े 2 आरोपी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 22 Oct, 2021 12:21 PM

gang war case in bathinda police caught 2 accused

अजीत रोड पर 2 युवकों पर हुए हमले के मामले में सी.आई.ए. स्टाफ 1 की पुलिस टीम ने वीरवार देर रात 2 आरोपियों को पकड़ लिया। इन आरोपियों में गोली चलाने वाला युवक गोरा शामिल है।

बठिंडा (विजय वर्मा): अजीत रोड पर 2 युवकों पर हुए हमले के मामले में सी.आई.ए. स्टाफ 1 की पुलिस टीम ने वीरवार देर रात 2 आरोपियों को पकड़ लिया। इन आरोपियों में गोली चलाने वाला युवक गोरा शामिल है। 

बता दें कि वीरवार शाम को अजीत रोड गली नंबर 6 के पार्क समीप खड़े युवक हुसनप्रीत सिंह और बूटा सिंह पर कार सवार 6 युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और फायरिंग की थी। इसमें युवक हुसनप्रीत की सीने में गोली लगने कारण मौत हो गई जबकि बूटा सिंह की दोनो टांगे बुरी तरह तोड़ दी गई थी। इसके इलावा राहगीर एक दुकानदार को गोली का छरा लगा था। 

शुक्रवार को पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली कि सी.आई.ए. स्टाफ-1 के इंस्पेक्टर तरजिंद्र सिंह की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने घटना के 6 घंटे बाद ही दो 2 आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में गोरा नामक युवक शामिल है, जिसने 32 बोर रिवॉल्वर के साथ हुसनप्रीत को गोली मारी थी। पुलिस ने रिवॉल्वर भी बरामद कर लिया है। 

सूत्रों ने बताया कि हुसनप्रीत ने भी अपने बचाव के लिए अपने पिस्टल से हवाई फायरिंग की थी। सूत्रों ने बताया कि हुसनप्रीत प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। आरोपी सिर्फ बूटा सिंह की टांगे तोड़ने आए थे लेकिन जिस समय हमला हुआ उस वक्त हुसनप्रीत अपने दोस्त बूटा सिंह के साथ था जिस कारण वह आरोपियों को गोली का शिकार हो गया।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!