Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 May, 2022 11:30 PM

बग्गा की गिरफ्तारी मामले पर पंजाब पुलिस की हो रही किरकिरी को लेकर पूर्व डी.जी.पी. शशिकांत का बयान सामने आया है। पंजाब के पूर्व डी.जी.पी. शशिकांत ने कहा है कि ऐसे मामलों से ही पुलिस का मनोबल गिरता है।
चंडीगढ़ : बग्गा की गिरफ्तारी मामले पर पंजाब पुलिस की हो रही किरकिरी को लेकर पूर्व डी.जी.पी. शशिकांत का बयान सामने आया है। पंजाब के पूर्व डी.जी.पी. शशिकांत ने कहा है कि ऐसे मामलों से ही पुलिस का मनोबल गिरता है।
सैनी ने कहा है कि कल जिस तरह से मोहाली पुलिस टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। इस सारे प्रकरण में जिस तरह से पंजाब पुलिस की नाकामयाबी को दर्शाया गया, उससे पुलिस कर्मचारियों के मनोबल को भी ठेस पहुंची है। पूर्व डी.जी.पी. शशिकांत ने कहा कि इससे पहले कभी पंजाब पुलिस के साथ ऐसा व्यवहार नहीं हुआ होगा, जैसा गत दिवस दिल्ली पुलिस की तरफ से किया गया है। बता दें कि कल दिल्ली में बग्गा को गिरफ्तार करने गए कई पुलिस कर्मियों को खाली हाथ लौटना पड़ा था और दिल्ली में कई पंजाब पुलिस के अधिकारियों को थाने में भी बिठाए रखा था। इन सब दृश्यों से पुलिस कर्मियों का निश्चित तौर पर मनोबल गिरा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here