बड़ी वारदातः लुटेरों ने सरकारी डॉक्टर के सिर में गोली मार की हत्या

Edited By Vatika,Updated: 18 May, 2022 08:56 AM

firing doctor died

कार सवार लुटेरों ने देर रात एक व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार

अमृतसर: कार सवार लुटेरों ने देर रात एक व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और उसके साथियों को घायल कर दिया। बताया जाता है कि मृतक सरकारी डॉक्टर था।

मृतक की पहचान डॉक्टर चरनजीत सिंह के रूप में हुई है जो अपने रिश्तेदार जगदेव सिंह और सुखदीप सिंह के साथ कार में अमृतसर से मानांवाला जा रहा था। चरणजीत पेशाब करने के लिए अपने साथियों के साथ कार से उतरा तो पीछे से काले रंग की कार में आए 2 युवक लूट के इरादे से उनसे छीना-झपटी करने लगे।

विरोध करने पर लुटेरों ने चरनजीत के सिर में गोली मार दी और जगदेव सिंह व सुखदीप सिंह पर राडों से हमला करके घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!