नाड़ को लगाई आग के कारण बच्ची की मौत का मामला, पुलिस ने लिया यह एक्शन

Edited By Kalash,Updated: 16 May, 2022 11:25 AM

fir on death case

डेराबस्सी के नजदीक गांव सुंडरां में बीते दिन झुग्गियों में लगी आग कारण डेढ़ वर्ष की बच्ची की मौत हो गई थी। साथ लगते खेत के किसान की तरफ से नाड़ को आग

डेराबस्सी : डेराबस्सी के नजदीक गांव सुंडरां में बीते दिन झुग्गियों में लगी आग कारण डेढ़ वर्ष की बच्ची की मौत हो गई थी। साथ लगते खेत के किसान की तरफ से नाड़ को आग लाने कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ और 40 -45 झुग्गियां जल कर राख हो गई थीं। पुलिस ने किसान अजीत सिंह पुत्र दयाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।

PunjabKesari

डेराबस्सी थाना प्रमुख जसकंवल सिंह सेखों ने बताया कि खेत में नाड़ को आग लाने वाले किसान के खिलाफ पुलिस ने धारा- 304ए के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और मुबारकपुर चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर बलबीर सिंह का नेतृत्व में टीम की तरफ से उसकी खोज की जा रही है। गौरतलब है कि गांव सुंडरा में 40-45 झुग्गियां बना कर प्रवासी लोग रह रहे थे। उनके साथ लगते खेत में फसल काटने के बाद नाड़ को किसान अजीत सिंह ने आग लगा दी, जो तेज हवा के कारण झुग्गियो तक आ पहुंची और देखते ही देखते सभी झुग्गियां आग की चपेट में आ गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!