Edited By Vatika,Updated: 22 May, 2020 12:46 PM
बिग बोस की बहु-चर्चित कंटैस्टेंट शहनाज कौर गिल के पिता संतोख सिंह गिल के खिलाफ थाना ब्यास में दुष्कर्म के मामले संबंधी केस
बाबा बकाला साहिब(राकेश): बिग बोस की बहु-चर्चित कंटैस्टेंट शहनाज कौर गिल के पिता संतोख सिंह गिल के खिलाफ थाना ब्यास में दुष्कर्म के मामले संबंधी केस दर्ज किया गया है। यह मामला जालंधर की एक महिला के बयानों पर दर्ज किया गया है, जिस पर उस महिला ने आरोप लगाया है कि शहनाज के पिता ने उसको अपनी कार में बिठाकर गन प्वाइंट पर उसके साथ दुष्कर्म किया है।
इस संबंधी डी.एस.पी. बाबा बकाला साहिब हरकृष्ण सिंह व थाना प्रभारी ब्यास ने बताया कि उस महिला द्वारा दर्ज करवाए गए अपने बयानों में कहा है कि उसका जालंधर के ही निवासी एक लक्की संधू उर्फ रणधीर सिंह संधू, जिसके साथ उसका 12 वर्षों से दोस्ती चली आ रही है कि कुछ दिन पहले उस महिला का लक्की के साथ झगड़ा हो गया और वह इसकी खोज करने लगी तो उसको पता लगा है कि उसका दोस्त इस समय पर शहनाज के पिता संतोख सिंह निवासी अजीत नगर ब्यास के घर रह रहा है, जिस पर उक्त महिला अपनी एक अन्य सहेली को साथ लेकर कार में ब्यास शहनाज के पिता के पास पहुंची, जिस पर संतोख सिंह जो उसका पहले से ही इंतजार कर रहा था और उस महिला को उसके दोस्त लक्की के साथ मिलवाने के नाम पर उसको अपनी गाड़ी में बिठा लिया।
महिला के बयानों अनुसार वह उसको उसकी मर्जी के बिना ही रेतीला रास्ता पुल ब्यास के नजदीक लिजा कर गन प्वाइंट पर उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। थाना ब्यास की पुलिस ने संतोख सिंह के खिलफ मुकदमा नंबर-0128 पी.एस.ब्यास, धारा 376, 506 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी।