मोहाली के चर्चित एकम ढिल्लों हत्याकांड में बड़ा फैसला: पत्नी को उम्रकैद, 90 हजार का जुर्माना

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Jul, 2026 12:11 AM

major verdict in the high profile ekam dhillon murder case in mohali

करीब 9 साल पुराने चर्चित एकम ढिल्लों हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दोषी सीरत कौर को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इसके साथ 90 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने की स्थिति में दोषी को अतिरिक्त सजा भुगतनी...

मोहाली। करीब 9 साल पुराने चर्चित एकम ढिल्लों हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दोषी सीरत कौर को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इसके साथ 90 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने की स्थिति में दोषी को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

यह मामला उस समय पूरे पंजाब में चर्चा का विषय बन गया था, जब आरोप था कि सीरत कौर ने अपने पति एकम ढिल्लों की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की थी। जांच के दौरान सामने आया कि करीब 6 फुट लंबे एकम ढिल्लों के शव को छोटे सूटकेस में पैक किया गया था।

पुलिस के अनुसार, शव को BMW कार में ले जाकर ठिकाने लगाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन इसी दौरान मामला उजागर हो गया और जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था।

करीब 9 साल तक चली सुनवाई के बाद अब अदालत ने सीरत कौर को हत्या का दोषी करार देते हुए उम्रकैद और 90 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला मोहाली के सबसे चर्चित हत्याकांडों में से एक माने जाने वाले मामले में आया है।

पति की हत्या करने वाली सीरत कौर।- फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!