पुलिस नाका देख स्कूटरी मोड़ने लगी महिला को जब किया काबू तो पुलिस के उड़े होश

Edited By Urmila,Updated: 04 Apr, 2026 03:11 PM

female smuggler apprehended

गुरदासपुर के दीनानगर थाने के गांव पनियाड़ के पास नेशनल हाईवे पर पुलिस आने-जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी।

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर के दीनानगर थाने के गांव पनियाड़ के पास नेशनल हाईवे पर पुलिस आने-जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। तभी मेन गेट की तरफ से स्कूटरी पर सवार एक महिला आती दिखी, तो उसने पुलिस पार्टी को देखकर स्कूटरी वापस मोड़ने की कोशिश की। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू  कर लिया। जब स्कूटरी की जांच की गई तो उसके पास से हेरोइन और ड्रग मनी बरामद हुई। इस बारे में जानकारी देते हुए दीनानगर थाने के चीफ अमृतपाल सिंह ने बताया कि एक महिला सफेद स्कूटरी PB 06 BC 6809 पर आ रही थी।

उसने पुलिस पार्टी को देखकर स्कूटरी वापस मोड़ने की कोशिश की। पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उसे मौके पर काबू कर लिया और उसकी स्कूटरी की तलाशी ली। स्कूटर की डिक्की से प्लास्टिक के लिफाफे में 138 ग्राम हेरोइन और 3,000 रुपये कीमत के ड्रग्स मनी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान दीक्षा के तौर पर हुई है। पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!