बहू के साथ थे नाजायज संबंध, रोड़ा अटका रहे बेटे को बाप ने दी दर्दनाक मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 10 Nov, 2020 05:01 PM

father murdered his son

मानसा के गांव मूसा में अवैध संबंधों के चलते बाप ने अपनी बहू के साथ मिल कर बेटे की हत्या कर दी और पुलिस...

मानसा(अमरजीत चाहल, जस्सल): मानसा के गांव मूसा में अवैध संबंधों के चलते बाप ने अपनी बहू के साथ मिल कर बेटे की हत्या कर दी और पुलिस से चोरी उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता और पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार जगजीत सिंह (25) के पिता भोला सिंह के उसकी पत्नी जसप्रीत कौर के साथ नाजायज संबंध थे। दोनों के संबंधों में जगजीत रोड़ा बन रहा था। इस कारण दोनों ने योजना बना कर रात के समय तेजधार हथियारों से उसका कत्ल कर दिया। उन्होंने सबूत मिटाने के लिए चुपचाप उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया है। 

आरोपी ने बताया कि उसके बेटे को अवैध संबंधों के बारे में उन पर शक हो गया था। इसी कारण उनकी रात को कहासुनी हो गई और चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!