पैसों की खातिर नशेड़ी बेटे ने पिता को लाठियों से पीटकर उतारा मौत के घाट

Edited By Mohit,Updated: 11 Jul, 2020 08:08 PM

father murder case

जिले के रामगढ़ संधुआ गांव में कल रात एक नशेड़ी बेटे ने पिता की लाठियां से बुरी तरह पीटकर हत्या कर दी।

संगरूरः जिले के रामगढ़ संधुआ गांव में कल रात एक नशेड़ी बेटे ने पिता की लाठियां से बुरी तरह पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आज यहां बताया कि मृतक की पहचान सुखदेव सिंह के रूप में की है। गरीब किसान अपनी जैसे तैसे आजीविका चला रहा था। उसने हाल में बीस हजार रूपए की जमीन बेची थी। उसका बेटा मंजीत सिंह नशे का आदी है तथा नशे के लिए पिता से पैसे की मांग कर रहा था। पिता के पैसे देने से मना करने पर उसने रात को लाठियों से सुखदेव के सिर पर कई वार किए जिससे उसकी मौत हो गई। अपराध करने के बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!