होजरी दुकान के सेल्समैन पर जानलेवा हमला: तेजधार हथियारों से पीटकर किया अगवा, पढ़ें पूरा मामला

Edited By Vatika,Updated: 07 Sep, 2026 09:16 AM

ludhiana crime news

गांधी नगर मार्केट में दिनदहाड़े गुंडागर्दी और अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

लुधियाना (राज): गांधी नगर मार्केट में दिनदहाड़े गुंडागर्दी और अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गली नंबर 3 स्थित एक प्रसिद्ध होजरी दुकान 'गोपाल निटवियर फैब्रिक' पर कार्यरत सेल्समैन मयंक को बाइक सवार आधा दर्जन युवकों ने रास्ते में घेर लिया। आरोपियों ने घातक हथियारों से उसकी बेरहमी से पिटाई की और लहूलुहान हालत में उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर अगवा कर ले गए।

सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को एक चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़ित मयंक गांधी नगर मार्केट की गली नंबर 3 में स्थित 'गोपाल निटवियर फैब्रिक' नामक होजरी की दुकान पर बतौर सेल्समैन काम करता है। वारदात के समय मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए हमलावरों ने उसे दुकान के पास ही घेर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस की पड़ताल में खुलासा हुआ कि आरोपी मानव, गौतम, शुभम उर्फ गोरू, जोगी, चंदू और सूजल घातक व तेजधार हथियारों से लैस थे। सभी ने मिलकर सरेराह मयंक पर हमला बोल दिया और उसकी बुरी तरह मारपीट की। आरोपियों ने मयंक को लहूलुहान करने के बाद जबरदस्ती अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया और हथियार लहराते हुए मौके से अगवा कर फरार हो गए। दिनदहाड़े भरे बाजार में हुई इस वारदात से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी गई, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और संबंधित थाना पुलिस भारी जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों व चश्मदीदों के बयानों के आधार पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण, जानलेवा हमला करने और आर्म्स एक्ट सहित संबंधित संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। तफ्तीश के दौरान पुलिस टीमों ने त्वरित नाकाबंदी और छापेमारी करते हुए दो मुख्य आरोपियों—मानव और गौतम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया 1 चाकू बरामद हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में नामजद बाकी चार आरोपियों—शुभम उर्फ गोरू, जोगी, चंदू और सूजल की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार रेड की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रंजिश या हमले के पीछे असली विवाद क्या था। अधिकारियों ने दावा किया है कि फरार आरोपियों को भी बहुत जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!