पैसे मांगने आए व्यक्ति पर जलेबियां बनाने वाले ने फेंका खौलता तेल, मुंह और शरीर झुलसा

Edited By Tania pathak,Updated: 20 Feb, 2021 12:29 PM

father and son spill oil on person

अपने पैसे लेने गए व्यक्ति पर जलेबियांं बनाने वाले व्यक्ति और उसके बेटों ने खोलता हुआ तेल डाल दिया।

लुधियाना (राज): अपने पैसे लेने गए व्यक्ति पर जलेबियांं बनाने वाले व्यक्ति और उसके बेटों ने खोलता हुआ तेल डाल दिया। इससे व्यक्ति की मुंह और शरीर के अन्य अंग झुलस गए। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने शीतला प्रसाद और उसके तीन बेटे कृष्णा, राजूू एवं शिव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैै।

भगवान नगर में रहने वाले राजकुमार नेे पुलिस शिकायत में बताया कि शीतला प्रसाद की ढोलेवाल चौक पर जलेबियां बनाने की दुकान है। वह उससे अपने पैसे लेने के लिए गया था। जहां उक्त आरोपी और उसके बेटों ने गुस्से में आकर उसके साथ मारपीट की, फिर जलेबी तलने वाले तेल की कटोरियां भर कर उस पर फैंकनी शुरू कर दी। जिससे वह काफी झुलस गया था। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!