सड़क हादसे में इंसानियत शर्मसार! घायल को बचाने की बजाय शव फेंककर भागा आरोपी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Jun, 2026 05:52 PM

accident in jalandhar

जालंधर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने की बजाय आरोपी चालक रास्ते में शव फेंककर फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं मृतक के परिवार ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के...

जालंधर : जालंधर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने की बजाय आरोपी चालक रास्ते में शव फेंककर फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं मृतक के परिवार ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार, जालंधर कुंज के पास कैनरा बैंक के बाहर एक छोटे हाथी वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सोने लाल के रूप में हुई है, जो जेके कास्टिंग फैक्टरी में ढलाई का काम करते थे। मृतक के बेटे विपुल ने आरोप लगाया कि वाहन चालक उसके पिता को टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। वाहन किसी गैस एजैंसी का बताया जा रहा है। इतना ही नहीं, वाहन चालक घायल को अस्पताल ले जाने के बजाय रास्ते में शव फेंक फरार हो गया है। परिवार का कहना है कि घटना के बाद वे इंसाफ के लिए दर-दर भटकते रहे, लेकिन पुलिस ने समय पर कोई कार्रवाई नहीं की।

विपुल ने बताया कि वह पिता की मौत के बाद रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए चार अलग-अलग थानों के चक्कर लगाता रहा, लेकिन हर जगह पुलिस कर्मियों ने मामला दूसरे थाने का बताकर टाल दिया। बेटे का आरोप है कि मंड थाने में जब उसने रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही तो पुलिस कर्मी ने कहा कि “पहले खाना खा लें, फिर रिपोर्ट लिखेंगे।” इस रवैये को लेकर परिवार में भारी गुस्सा है।

हैरानी की बात यह है कि हादसे के करीब तीन किलोमीटर दूर लैदर कॉम्प्लेक्स इलाके से दोपहर बाद शव बरामद हुआ।   मामले में सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि छोटे हाथी चालक की पहचान कर ली गई है और गैस एजेंसी की गाड़ी को ट्रेस कर लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि चालक पहले घायल को अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी में डालकर निकला था, लेकिन बाद में शव रास्ते में फेंककर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!