प्रेगाबालिन कैप्सूल सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 26 May, 2026 04:19 PM

man arrested with pregabalin capsules

जिला फरीदकोट में नशों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने एक व्यक्ति को प्रेगाबालिन कैप्सूल सहित गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

फरीदकोट (राजन): जिला फरीदकोट में नशों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने एक व्यक्ति को प्रेगाबालिन कैप्सूल सहित गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक थाना प्रभारी गुरदित्त सिंह पुलिस पार्टी सहित संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और गश्त के संबंध में भाई घनैया चौक फरीदकोट में मौजूद थे। इस दौरान पुलिस को एक खास मुखबिर ने सूचना दी कि लखविंदर सिंह उर्फ लाखा निवासी गोनेआणा रोड, श्री मुक्तसर साहिब, जो नशीले कैप्सूल और गोलियां बेचने का आदी है, अपनी इंफील्ड मोटरसाइकिल पर सवार होकर प्रेगाबालिन कैप्सूल बेचने की फिराक में दाना मंडी इलाके में घूम रहा है।

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1000 प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिटी फरीदकोट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर आगे पूछताछ की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!