Edited By Kamini,Updated: 17 May, 2022 02:30 PM

मोहाली के गुरुद्वारा अम्ब साहिब में मंगलवार को इकट्ठे हुए किसान जत्थेबंदियों द्वारा चंडीगढ़ में एक मजबूत मोर्चा लगाने की तैयारी ..................
चंडीगढ़ : मोहाली के गुरुद्वारा अम्ब साहिब में मंगलवार को इकट्ठे हुए किसान जत्थेबंदियों द्वारा चंडीगढ़ में एक मजबूत मोर्चा लगाने की तैयारी कर ली गई है। हालांकि इन किसानों को रोकने के लिए मोहाली और चंडीगढ़ पुलिस द्वारा वाई.पी.एस. चौक के नजदीक चंडीगढ़-मोहाली बैरियर पर सख्त बैरिकेडिंग लगाई गई है। अब किसान अपनी मांगों को लेकर चंडीगढ़ का रुख करेंगे। चंडीगढ़-मोहाली बार्डर पूरी तरह से पुलिस ने सील कर दिया है। यहां से वाहनों की आवाजाही बिल्कुल बंद कर दी गई है।
भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है और पानी की बौछारों से सड़क को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। इसके अलावा मोहाली और चंडीगढ़ की ओर जाने वाली कई अन्य सड़कों पर भी पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। ऐसे में लोगों को चंडीगढ़ से मोहाली की तरफ जाने वाले रास्तों से गुजरने के लिए परेशानी हो सकती है। बता दें संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल पंजाब की 23 किसान जत्थेबंदियों के पदाधिकारियों ने ऑनलाइन बैठक करके मंगलवार 17 मई मंगलवार को किए जाने वाले चंडीगढ़ ट्रैक्टर मार्च तथा यहा पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया था। किसान जत्थेबंदियां अपनी 13 मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ धरना दे रही हैं।
दोपहर में किसान चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री निवास घेरने के लिए रवाना होंगे। किसान जत्थेबंदियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता वह सी.एम. हाउस के बाहर पक्का धरना लगाएंगे। किसान गुरुद्वारा अम्ब साहिब के बाहर खुले मैदान में ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर मौजूद हैं। फिलहाल किसान जत्थेबंदियों की मीटिंग चल रही है। मीटिंग के बाद बड़ी संख्या में किसान इससे पहले मंगलवार को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री भगवंत मान और किसानों के बीच बैठक होनी थी, जिसमें किसानों को अपनी मांगों को मुख्यमंत्री के सामने रखना था। मुख्यमंत्री के साथ किसानों की बैठक रद्द कर दी गई है। इसके बाद किसान द्वारा चंडीगढ़ में सिंघू बॉर्डर जैसा मजबूत मोर्चा लगाने की तैयारी की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here