अब इस तारीख तक भर सकेंगे ठेकों के टेंडर, आबकारी विभाग ने फिर बढ़ाई डेडलाइन

Edited By Kalash,Updated: 29 Jun, 2022 02:02 PM

excise department extended deadline for tenders

नई आबकारी नीति को शुरूआत में कोई बढ़ावा मिलता नजर नहीं आया

जालंधर (पुनीत): नई आबकारी नीति को शुरूआत में कोई बढ़ावा मिलता नजर नहीं आया पर विभाग द्वारा नियमों में बदलाव करने के बाद आवेदकों की संख्या में इजाफा हुआ है और अब टैंडर भरने वालों की गिनती 50 फीसदी को पार कर गई है। बाजार से मिली प्रतिक्रिया को देखते हुए विभाग ने एक बार फिर टेंडर भरने की डेडलाइन बढ़ा दी है ताकि बाकी ग्रुप भी बिक सकें। आज टेंडर भरने की आखिरी तारीख थी, जिस कारण 4 बजे टेंडरों का फाइनेंशियल स्टेटस परखा गया। इसमें हर जोन में मिलता-जुलता रिस्पांस देखने को मिला है।

इसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने टेंडर भरने की समय सीमा को बढ़ा दिया है, जिस कारण अब आवेदक 30 जून को शाम 3 बजे तक टेंडर भर सकेंगे। पिछली बार विभाग ने टेंडर की तारीख बढ़ा दी थी और फीस में 5 फीसदी की कमी की थी लेकिन इस बार विभाग ने फीस कम नहीं की है। विभाग को उम्मीद है कि इस बार दिए गए समय में ज्यादा गिनती में टेंडर आएंगे। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि कुछ लोगों को अंदाजा था कि 28 जून को विभाग दोबारा फीस कम कर देगा, जिसके बाद टेंडर भरना फायदेमंद होगा। अब विभाग ने साफ कर दिया है कि फीस में कमी नहीं की जाएगी, जिससे आवेदकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। वहां पंजाब के आबकारी कमिश्नर वरुण रुजम ने कहा कि पॉलिसी में पहले ही कई लाभ दिए जा चुके हैं जिससे ग्रुप लेने वालोम को फायदा होगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!