पंजाब पुलिस व शूटरों के बीच Encounter, दोनों तरफ से चली ताबड़तोड़ फायरिंग

Edited By Kamini,Updated: 10 Sep, 2025 03:36 PM

encounter between punjab police and shooters

पंजाब में एक बार फिर मुठभेड़ की खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क : पंजाब में एक बार फिर मुठभेड़ की खबर सामने आई है। फाजिल्का के लाधुका नजदीक पुलिस व शूटरों में मुठभेड़ हुई है। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। घायल शूटरों को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

PunjabKesari

पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों ने एक निजी होटल मालिक से 5 करोड़ रुपए फिरौती मांगी थी। यही नहीं इन्होंने होटल के बाहर फायरिंग भी की थी। इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए फाजिल्का एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि गत 28 अगस्त की रात को एक निजी होटल के बाहर फायरिंग हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी बीच 31 अगस्त को फिर होटल के बाहर फायरिग हुई। पुलिस ने तुरन्त जांच करते हुए इस मामले में के खुलासे के लिए खुफिया सूत्रों को लगा दिया। आरोपी जब दोबारा होटल पर फायरिंग करने आ रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन आरोपी शुटर पुलिस फायरिंग करके भागने लगे। पुलिस ने भी तुरन्त जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी।

इस दौरान काबू किए गए शूटरों के पास से अवैध हथियार बरामद हुए हैं। ये बात भी सामने आई है कि इन्होंने होटल मालिक से 5 करोड़ रुपए फिरौती मांगी थी। पुलिस ने दोनों आरोपी शूटरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं पुलिस द्वारा आगे की जांच शुरू कर दी गई है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!