पंजाब में ई.डी. रेड पर बोले राजकुमार वेरका, भाजपा सरकार पर लगाए ये आरोप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Jan, 2022 03:58 PM

ed in punjab rajkumar verka said on the raid

पंजाब में जगह-जगह ई.डी. द्वारा की गई छापेमारी के बाद कैबिनेट मंत्री राज कुमार वेरका का बड़ा बयान सामने आया है। राज कुमार वेरका ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सरकारी एजैंसियों का दूर उपयोग कर रही है।

अंमृतसर (गुरिंद्र सागर) :  पंजाब में जगह-जगह ई.डी. द्वारा की गई छापेमारी के बाद कैबिनेट मंत्री राज कुमार वेरका का बड़ा बयान सामने आया है। राज कुमार वेरका ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सरकारी एजैंसियों का दूर उपयोग कर रही है। भाजपा कांग्रेस को डरा-धमका कर वोटें हासिल करना चाहती है, परन्तु भाजपा इस तरह से पंजाब में वोटें हासिल नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा कांग्रेस को डरा कर ई.डी. की रेड करवा रही है, इस तरह से भाजपा को कुछ भी हासिल नहीं होगा। इसके अलावा डा. राज कुमार वेरका ने कहा कि भाजपा की पहले भी जमानतें जब्त होती आई हैं और इस बार भी जब्त होंगी। 

जिक्रयोग्य है कि आज इंफोर्समेंट डायरेक्टरेट विभाग (ई.डी.) की बड़ी कार्रवाई में पंजाब के 10 ठिकानों में छापेमारी की गई। इसमें लुधियाना सहित पठानकोट, मोहाली व कई अन्य बड़े शहरों के नाम सामने आ रहे हैं। लुधियाना के शहीद भगत सिंह नगर व बी.आर.एस. नगर पर कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री के रिश्तेदार भूपेंद्र सिंह हनी पर ई.डी. विभाग ने छापेमारी की है, जिसका आवास स्थान लुधियाना के शहीद भगत सिंह नगर में बताया जा रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!